कानपुर. पिछले कुछ वक्त से एटीएम की चर्चा लगातार लोगों के बीच होती हुई नजर आ रही है. इसका सिलसिला तब से शुरु हुआ जब आरबीआई की ओर से बैंकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई. उसके मुताबिक एटीएम मे कैश न होने पर 10 हजार का जुर्माना बैंक को भरना पड़ेगा. लेकिन किसी अन्य कारण के चलते इस वक्त एटीएम की चर्चा जोरों पर है. दरअसल
कानपुर में चकेरी के जेके कॉलोनी चौराहे पर मौजूद एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर वैन सवार लुटेरों ने उसे लूटने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही अलार्म बजा वो सभी डरकर वहां से भाग निकले. इस घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद अभी जांच पड़ताल जारी है ।
2021-08-14
