कानपुर कमिश्नरेट की थाना चमनगंज पुलिस ने पेश की मित्र पुलिस की अनूठी मिसाल
कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस लगातार लोगो में अपना भरोसा कायम कर रही है जहाँ एक तरफ आपरेशन त्रिनेत्र चालू किया गया।वही साथ ही साथ कानपुर नगर के समस्त थानों में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बीट अधिकारी भी बनाये गए जोकि अभी तक बढ़िया कार्य भी कर रहे हैं हर बीट अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में लोगो से उनका हाल चाल जान रहे साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुन रहे और समाधान भी कर रहे।आज एक बहुत ही अच्छा मामला देखने को मिला जिसे देखकर राह चलते लोगो की आँखे खुशी से नम हो गयी और पुलिस की इस कार्यशैली पर खूब सराहना की।
हुआ कुछ ऐसा कि रात्रि में पैदल गश्त के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ठेला गाड़ी लेकर जा रहे थे बुज़ुर्ग की उम्र का तकादा और कमज़ोरी की वजह से वो ठेला गाड़ी खींच ही नही पा रहे थे जिसे देखते ही इंस्पेक्टर चमनगंज हमीद सिद्दीकी के साथ गश्त पर मौजूद दलेल पुरवा चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह और कांस्टेबल साजिद खान ने तुरन्त आगे बढ़कर आनन्द बाग चौराहे से ठेला गाड़ी को धक्का लगाते हुए चन्द्रिका देवी चौराहे तक पहुँचाया।जिसे देखकर लोगों ने पुलिस की खूब सराहना की।और लोगों में ये भरोसा हुआ कि पुलिस हर तरह से और हर वक्त जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है।
