पुखरायां । कस्बे के राम स्वरूप उधोग पीजी कॉलेज में आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एनसीसी कैडेट दुवारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसका शुभारम्भ प्रचार्य डॉ मुकेशचन्द द्विवेदी ने किया ।
वक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि अनुशासन की महत्ता का जीवन मे अप्रतिम योगदान का उल्लेख किया गया है , डॉ हेमेन्द्र सिह ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की आश्यकता पर विशेष बल दिया , एनसीसी प्रभारी डॉ केके सिह ने वही पर कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांति वीरो प्रति हम स्वस्थ्य श्रंद्धाजलि दे सकते है जब हम उनके बताए गये विचारों पर चल सके , संगोष्ठी में वरिष्ठ डॉ सविता , डॉ प्रबल प्रताप तोमर , डॉ पर्वत सिह , डॉ रविन्द्र सिह , डॉ रमणीक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे है ।
2021-08-14
