‘‘सशक्त उड़ान’’ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज दिनांक 14 अगस्त 2021 को सखी केंद्र और नेशनल लाइंस ऑफ वूमेन के संयुक्त तत्वाधान में अभियान – ‘‘सशक्त उड़ान’’ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया। एमएसएमई के डायरेक्टर विष्णु जीए डॉ0 आरती लाल चंदानी, सखी केंद्र की अध्यक्ष डॉ0 आशा त्रिपाठी जी, सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी ने दीप प्रज्वलन किया। उसके बाद प्राची त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए नीलम चतुर्वेदी जी को विषय प्रवेश के लिए आमंत्रित किया। नीलम जी ने सभी का स्वागत करते हुए पूरी टीम के कार्यों का सराहना करते हुए अपनी टीम को पिलर बताया व उन सभी जरूरतमंदों को जो कोविड-19 के समय बहुत ही दर्द व परेशानी दिक्कतों से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे ऐसे 550 लोगों को आर्थिक मदद कर उनके जीवन को बचाया व इनमें से 100 लोगों ने अपना रोजगार शुरू किया व 55 लोगों की कंडीशन बेहद ही खराब थी जिन को बचाया गया।
एमएसएमई के डायरेक्टर विष्णु जी ने अपने विचारों में कहा कि सखी केंद्र की पूरी टीम को दिल से बहुत-बहुत बधाइयां दी व एमएसएमई से भी प्रशिक्षण रोजगार चलते रहते हैं व बताया कि इन विषयों पर सखी केंद्र के साथ आगे जो भी कार्यक्रम प्लान होंगे उसमें हमेशा हमारा सहयोग रहेगा।
इसके बाद 21 प्रवासी मजदूर बहनों को सिलाई मशीन वितरण की गई जिससे प्रवासी मजदूर बहने बहुत ही भावुक व खुश थी। उनकी खुशी का ठिकाना ना था वह उन्होंने उससे अपना रोजगार प्रारंभ करने की बात कही कुछ बहनों ने अपनी अपनी बीती बताई कि कि हमें सिलाई तो बहुत अच्छी आती है पर मशीन ना होने से हम काम सही से नहीं कर पा रहे थे।
अतः इसके पश्चात निलम जी ने सखी केंद्र की पूरी टीम को सरप्राइस देते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सावन क्वीन चुनने का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पांच मुख्य सावन क्वीन चुनी गई जिसमें मीरा दुबे जी, अनीशा, कंचन, अनीता, बेगम साहिबा (75 वर्षीय) जिन्हें सावन क्वीन चुना गया को ताज पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने सावन के गीत पर झूम कर डांस किया व सावन का स्वागत करते हुए प्रवासी मजदूर बहनों ने अपना-अपना अनुभव रखा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सखी केंद्र की पूरी टीम अर्चना पांडे, पुष्पा तिवारी, ममता गुप्ता, अनुपमा, कंचन, माया सिंह, किरन, मीना, प्रभावती, अनीता, प्राची, राकेश, आसिफ, दामिनी आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *