फफूंद (औरैया):-कस्बा के दिबियापुर रोड पर स्थित मोहल्ला वृंदावन कॉलोनी में सुने पड़े मकान में छत पर चढ़कर जाल से घुसे आज्ञात चोरो ने हजारों रुपये का माल किया पार सीसीटीवी कैमरा भी तोड दिये। गृह स्वामी ने थाने में तहरीर दी है।कस्बा के दिबियापुर रोड पर स्थित वृंदावन कॉलोनी में सुरेश चंद्र गुप्ता का मकान है। बुधवार की शाम को घर का ताला बंद करके घर के सभी लोग पुराने मकान में चले गये थे। गुरुवार की सुबह जब गृह स्वामी घर मे आये तो देखा छत का जाल घुला हुआ है तथा जीना का दरवाहा भी खुला है कमरों के सभी ताले टूटे पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुये है एलसीडी, दो गैस सिलेंडर,पीतल के बर्तन,सेफ अलमारी के ताले तोड़कर उसमे रखी पायल,व दो अंगूठी चोर चोरी कर लेगये। गृह स्वामी सुरेश चंद्र गुप्ता ने चोरी की सूचना थाने में घटना की तहरीर दी।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जारही है।
2021-05-21

