फूल बाग स्थित बाल भवन में झंडारोहण किया गया

जिलाधिकारी कानपुर नगर व अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा फूल बाग स्थित बाल भवन में झंडारोहण किया गया।
इस अवसर पर बाल भवन के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें देशभक्ति गीत व राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बाल भवन के बच्चों को जिन्होंने विभिन्न विधाओं में सर्टिफिकेट कोर्स किए थे उन 31 बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया। जिनमें कंप्यूटर कोर्स ,ब्यूटीशियन कोर्स ,गायन, ढोलक आदि बच्चों को सर्टिफिकेट दिया। सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले गौरी कश्यप ,अर्पिता कश्यप ,आकाश कुमार ,आशीष कुमार, शुभम ,सुमित पांडे, सुधांशु मिश्रा ,शिवानी वाल्मीकि, श्रेया वर्मा ,प्रियांशु गौतम ,मेघना सैनी ,निकिता श्रीवास्तव काजल यादव निवेदिता शर्मा, आरती गुप्ता, अभिकल्प पांडे आदि बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है ,आप सभी बच्चे खूब मन लगाकर पढ़े , अपने कोर्स के साथ साथ किताबे भी पढ़े ताकि आपका ज्ञान और बढ़ेगा। कार्यक्रम में बाल भवन कमेटी के पदाधिकारी महामंत्री राजीव महाना , व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *