कानपुर
चकेरी के फूलवाली गली में परचून दुकान में लगी आग ।
दुकान मालिक महिला ने अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप ।
चकेरी थानाक्षेत्र के लाल बंगला में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में परचून की दुकान में आग लग गयी। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों पाया कि दुकान के शटर के नीचे से तेज़ धुंआ निकल रहा था जिस कारण शटर तोड़ कर आग पर काबू किया गया । मौके पर दुकान में रखे पांच गैस सिलेंडर को बाहर निकाला गया गनीमत यह रही कि रिशायशी इलाके में स्थित दुकान में रखे सिलेंडर फटे नही अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
आपको बता दें कि चकेरी के काजीखेड़ा निवासी शांति देवी की फूलवाली गली में परचून की दुकान है। शांति देवी ने बताया कि मंगलवार रात को वह बेटे के साथ दुकान बंद कर घर चली गयी थी। देर रात लोगों ने दुकान के शटर से धुआं निकलते देखा तो पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे ही शटर तोड़ा तो वैसे ही आग की लपटें निकलने लगी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। वही दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर रखे पांच गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सिलेंडर में आग नही लगी। करीब एक घण्टे की मशक्कत कर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में दहशत फैल गयी। दुकान मालिक शांति देवी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए सिलेंडर और पचास हजार रूपये गल्ले में रखे थे। लेकिन आग से दुकान में रखा सामान और रूपये जल गए। उन्होंने इलाके के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग से किसी प्रकार की कोई जनहानी नही हुई है ।
