पुखरायां । कस्बे के सीएचसी के मुख्य गेट में खड़ी कार के कारण रिफर लेकर जा रही 102 एम्बुलेंस 15 तक खड़े होकर साइरन बजाना पड़ा , तब कार चालक पहुचकर कार हटाई इसके बाद एम्बुलेंस निकल सकी , सीएचसी अधीक्षक डॉ अनुप कुमार को सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नही पहुचा ।
रविवार को उधमपुर गांव निवासी योगेन्द्र कुमार की पत्नी सुमन के प्रसव हुआ था , जिसमें शिशु की हालत बिगड़ने पर द मनोज कुमार ने जिला अस्पताल रिफर किया था ,एम्बुलेंस मुख्य गेट में पहुचने से पहले वहा पर कोई कार खड़ी करके बाजार चला गया । 102 एम्बुलेंस के एमटी सुनील कुमार औऱ चालक अजय कुमार ने बताया कि 15 मिनट साइरन बजाने के बाद कार चालक पहुचा और कार को हटाया ,इमरजेंसी होने के कारण जगह मिलते ही वह एम्बुलेंस निकल कर चले आए । सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार ने बताया कि चालक कार को अजीब तरीके से खड़ी करके चला गया था , जब पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना दी गई ,लेकिन मौके पर नही पहुचे , कार चालक अपनी कार लेकर चला गया । जबकि उसका चालान ही जाता कभी ऐसी लापरवाही नही करता , वही एम्बुलेंस में दम्पति अपने बेटे को लेकर जिला अस्पताल के लिये तरसते रहे।
2021-08-16
