क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने झंडा फहराया

कानपुर 15 अगस्त 2021
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यालय अंसल भवन फजलगंज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश अपना 75 वां स्वाधीनता दिवस समारोह मना रहा है। देशभक्तों ने अपनी जीवन की कुर्बानी देकर यह स्वतंत्रता हमको दिलाई है और जिस उद्देश्य से उन्होंने बलिदान दिया आज उन उद्देश्यों की पूर्ति केंद्र की मोदी जी की और प्रदेश की योगी जी की सरकारें कर रही हैं। देश हमारे अमर बलिदानियों का ऋणी रहेगा। भाजपा अंत्योदय के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, अनीता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, विधायक महेश त्रिवेदी, डॉ बीना आर्या पटेल, सुनील बजाज,
अजित सिंह छाबड़ा, राम लखन रावत, मोहित पाण्डेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *