पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई गई

कानपुर 16 अगस्त 2021
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यालय अंसल भवन फजलगंज में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा अटल जी अजातशत्रु और युग पुरूष थे। साधारण परिवार में जन्मे अटल जी एक कुशल राजनीतिक तो थे ही सरस्वती पुत्र, कवि, विचारक, कुशल प्रशासक, कालजयी व्यक्तित्व भी थे। विपक्षी भी उनकी तारीफ करते थे। वह देशभक्ति व भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रखर आवाज थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रख के उसकी स्थापना में विशेष भूमिका निभाई और हमारे जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को पथ प्रदर्शित कर देश सेवा के लिए प्रेरित किया और आज भी कर रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के आदर्शों से इस ऊंचाई तक पहुंची है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह ,पूनम द्विवेदी, मोहित सोनकर, मोहित पाण्डेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, पुष्पा तिवारी, अजीत छाबड़ा, राहुल सोनकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *