कानपुर। समाज ओर देश में महिलाओं की जागरूकता बढ़ाने को लेकर बस्ती 41 no हाता लाल इमली कॉलोनी मेक्रोबर्टगंज कानपुर में आदरणीय डॉ सुषमा सिंह जी ओर पल्लवी जी अम्मा जी के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता जी संग एक कार्यक्रम आज किया गया जिसमे बस्ती की सभी नारी शक्तियों ने भाग लिया । महिलाओ के अधिकार पर यहाँ अहम चर्चा हुई। वंदना सोलंकी ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह ,डूडा, सुकन्या योजना ,लेबर कार्ड आदि के बारे में विस्तार से बताया ।
डॉ सुषमा सिंह ने रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंद्र(181) पिंक चौकी ,1090,महिला पुनर्वास योजना , मातृत्व योजना ,महिला शिक्षा आदि के बारे में सभी को जागरूक किया ।
महिला थाना अध्यक्ष स्नेह लता जी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे प्रबल प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन के बारे में भी जानकारी दी व बच्चियों को गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया और साथ में सभी को अपना नम्बर दिया कि जब भी कोई समस्या हो तो उन्हें बिना संकोच के कोई भी फ़ोन कर सकता है ।
महिलाओं से भी जिज्ञासा शांत करने को कहा गया तो कई महिलाओं ने सवाल पूछे जिसका जवाब उन्होंने बड़ी शालीनता से दिया और आगे दूसरे क्षेत्रों में भी महिला जागरूकता अभियान चलाते रहने का वादा किया ।
महिलाओं के साथ दीपक जी बाबूलाल शारडा जी रोहित वर्मा पल्लवी छाया आदि उपस्थित रहे l

2021-08-17
