अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कानपुर आउटर पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण
कानपुर-आज दिनांक 17.08.21 को भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा नवसृजित जनपद कानपुर आउटर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण, रंग रोगन कार्य का स्वयं भौतिक अवलोकन कर कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया इस मौके पर अष्टभुजा प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें l

