कानपुर
सराहनीय कार्य थाना पनकी पुलिस
आज दिनांक 28.04.2024 को गुमशुदा रूपाली गौतम पुत्री प्रेमशंकर नि0 पार्ट -1 1/12 मिर्जापुर रतनपुर विस्तार योजना पनकी का0 नगर उम्र करीब 21 वर्ष को परिजनो द्वारा थाना हाजा पर अंकित करायी गयी गुमशुदगी के आधार पर पनकी पुलिस फोर्स उ0नि0 सत्यपाल सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक पनकी के निर्देशन में बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप्प ग्रुपों तथा अन्य सोशल मिडिया ग्रुपों पर सूचना दी गयी थी जिसके आधार पर तलाश पतारसी सुरागरसी करते हुये गुमशुदा रूपाली गौतम उपरोक्त को आपरेशन त्रिनेत्र (सीसीटीवी कैमरो) की मदद से सकुशल बरामद कर उसके पिता प्रेमशंकर को सूचना देकर थाना पनकी बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । जिससे गुमशुदा के परिजनो में हर्षोल्लास का माहौल है तथा गुमशुदा के परिजनों द्वारा पनकी थाने की पुलिस के इस कार्य की सराहना एवं प्रशंसा की गयी।
