अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया

कानपुर,जीवन भर समाज को नई दिशा देने वाले समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लालमन द्विवेदी की 5 वी पुण्य तिथि पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन गाघी ग्राम, जी टी रोड पर आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, अरूण चैतन्य पुरी महराज , राजीव महाना , हरविंदर सिंह लार्ड, कुलवंत जीत सिह गिल , डाक्टर अनीता गुप्ता ने माल्यार्पण कर
श्रध्दांजलि अर्पित किया।
अरूण चैतन्य पुरी अपने सम्बोधन मे कहा कि उन्होने अपना पूरा जीवन समाज सेवा मे लगा दिया था। हमे ऐसे व्यक्तित्व के जीवन से सीख लेनी चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के प्रान्तीय अघ्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि उन्होंने जीवन भर समाज सेवा मे अपना योगदान दिया था।
गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान हरविंद्र सिंह लार्ड ने कहा कि जीवन भर समाज सेवा मे अपना अमूल्य योगदान देने वाले द्विवेदी जी, का योगदान जीवन भर भुलाया नही जा सकता है।
ओम द्विवेदी ने कहा कि अपने लिए तो सभी लोग जीवन जीते है, दूसरो की मदद करने से जो मन मे अपार खुशी होती है। हमनें अपने पिता जी से प्रेरणा लेकर अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से दिलीप कुमार मिश्रा,कमल सिह यादव, जीत प्रताप सिंह,विजय चौरसिया, दिनेश सिह,संदीप मिश्रा, धर्मेन्द्र पाण्डेय , नीना अवस्थी ,राघा त्रिवेदी जी आदि अनेक लोगो ने अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *