रूरा क्षेत्र के तिगाई गांव में लोडर पलटने की घटना में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नौ अगस्त को हुई इस मार्ग दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या तीन पहुंच चुकी है।
नौ अगस्त की सुबह घाटमपुर प्रवचन के लिए क्षेत्र के लोग लोडर में सवार होकर निकले थे। रूरा में तिगाई के पास अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया था। इससे अमौली ठकुरान निवासी तारा व झींझक निवासी विनय कुमारी ने अस्पताल पहुंचते दम तोड़ दिया था। वहीं 10 लोग घायल हो गए थे। गढ़ी महेरा झींझक निवासी 55 वर्षीय शिवदेवी का अभी तक अस्पताल में इलाज चल रहा था और हालत गंभीर थी। सोमवार देररात उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे बेटे परशुराम व स्वजन का रोकर बुरा हाल हो गया। एसआइ राजीव कुमार पहुंचे और पूछताछ की। एसओ धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।
