कानपुर में भीषण गर्मी से सूखने लगी गंगा शहर के घाटों से 200 मीटर से दूर हुई गंगा

 

अगर अब जलस्तर घटा तो हो सकता है पानी का संकट

 

कानपुर में बढ़ती गर्मी अपना कहर दिखा रही है। जिसका असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर देखने को मिल रहा है, भीषण गर्मी की वजह से कानपुर में गंगा नदी एकदम सिकुड़ गई है। अब आधा फिट भी गंगा के जलस्तर में गिरावट हुई तो शहर की आबादी को पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है

 

आपको बताते चलें कि गंगा का जलस्तर अपने न्यूनतम बिंदु तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से भैरव घाट के पंपिंग स्टेशन भी बार-बार बंद हो रहे हैं। रविवार शाम गंगा का जलस्तर घटकर 355.4 फिट ही रहा गया। गंगा के जलस्तर में आधा फिट की और गिरावट होने पर शहर की 20 लाख से ज्यादा आबादी को जलापूर्ति के संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे गंगा के जलस्तर की निगरानी के साथ बांध बनाए जा रहे हैं, जिस शहर की जलापूर्ति में दिक्कत न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *