सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक आकस्मिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई कई बिंदुओं पर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के किसी भी पदाधिकारी की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी निष्क्रिय पदाधिकारी स्वयं पद छोड़ दें अन्यथा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा प्रसपा का हर पदाधिकारी का एक ही लक्ष्य है कि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है हमारी पार्टी सेक्टर बूथ तक पहुंचकर संगठन गठन का काम कर रही है। पूर्व में भी कई निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जा चुका है समीक्षा के दौरान घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष रामरक्षा यादव के स्थान पर राजेश यादव को अध्यक्ष विधानसभा घाटमपुर का मनोनीत किया गया मलखान कुरील को जिला सचिव बशीर आलम को जिला सचिव रामरक्षा यादव को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को जिला पार्टी कार्यालय पर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव जिला मीडिया प्रभारी आकाश प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे जयवीर सिंह सरोज प्रजापति रणजीत यादव महेश अवस्थी राम नरेश यादव श्रवण कुरील शिव सिंह यादव आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *