एक तरफ जहां गर्मी अपने तेवर दिख रही है वही गर्मी से राहत पाने को आये दिन लोग गंगा तटों पर स्नान करने का जोखिम उठाते नज़र आ रहे है, आज फिर शिवराजपुर के सरैया घाट में दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने आये दो सगे भाई गंगा नदी में डूब गए । हालांकि गनीमत यह रही कि चीख पुकार के शोर को सुन गोताखोरों ने एक भाई को तो डूबने से बचा लिया है परंतु कल्याणपुर निवासी दूसरे भाई की तलाश अभी जारी है । मौके पर शिवराजपुर पुलिस पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की लगातार तलाश जारी है ।
अभी कुछ दिन पूर्व ही दो अन्य किशोरों की भी इसी घाट में डूब कर मौत हुई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी कानपुर नगर ने घाटों पर गोताखोरों की व्यापक व्यवस्था करने की बात कही थी, साथ ही उन्होंने चेतावनी बोर्ड लगवाने और जन सम्पर्क से जन जागरूकता करवाने की योजना भी बनाई है ।
