गरीब को प्रधान से कॉलोनी मांगना पड़ा महंगा

कानपुर देहात। थाना गजनेर अन्तर्गत्त होमगार्ड ने अपने दबंग प्रधान भाई के साथ मिलकर दम्पत्ति को पिटाई कर दी।थाने में सुनवाई न होने पर दम्पत्ति ने नवाबगंज स्थित कार्यालय में आकर IG मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई है।कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के भागीरथ पुर की रहने वाली बबली देवी ने आईजी मोहित अग्रवाल को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उंसने ग्राम प्रधान मनोज से अपनी कॉलोनी की बात की थी जिस पर मनोज गुस्सा हो गए और गाली गलौज करने लगे।जिसके बाद पार्थिनी वापस अपने घर आ गयी।जिसके बाद ग्राम प्रधान मनोज अपने बड़े भाई होमगार्ड बाबूराम ,इंद्र पाल आकाश और नागेंद्र के साथ उंसके घर मे घुस गए और उंसके और उंसके पति रवि को लाठी डंडों से पीटा।पिटाई से उंसके पति रवि को काफी चोटें आई जिसके बाद वह गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुची जहां पर दबंग होमगार्ड बाबु राम ने रवि के खिलाफ एकतरफा 151 की कार्यवाई करवा दी और जान से मारने की धमकी दी है दबंग बाबूराम गजनेर थाने तैनात होने के कारण पीड़ित की सुनवाई नहीं हो पा रही पीड़िता ने उपरोक्त सभी लोगो से जान का खतरा बताते हुए आई जी मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई है।फिलहाल मामले में आईजी ने कार्यवाई का आश्वाशन देते हुए उन्हें थाने भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *