मार्ग में घायल छात्रा को पहुचाया हैंं परीक्षा केंद्र, राहगीरों ने की सराहना

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का इलाज कराते हुए छात्रा को परीक्षा स्थल तक पहुंचा कर समय पर परीक्षा दिलाने के मामले में यह कारनामा चर्चा का विषय बना

कानपुर देहात रूरा अकबरपुर रोड पर तिगाई गाँव के पास विशाल भट्टा के सामने सुबह मार्ग दुघर्टना मे घायल छात्रा अंकिता द्विवेदी जो कि पालीवाल नगर रुरा की निवासी हैं उक्त छात्रा अपने मामा के साथ बाइक से अकबरपुर इण्टर कालेज पेपर देने जा रही थी तिगाई मे विशाल भट्टटा के सामने उसकी बाइक मे पीछे से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अंकिता और मामा दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए
उधर से गुजर रही तिगाई निवासी आंगनवाड़ी कार्यकत्री शैलेश दीक्षित ने साहस का परिचय देते हुए दोनों घायलों को सड़क से हटाकर किनारे बिठाया और अपने पति के माध्यम से डाक्टर बुलाकर उपचार कराया फिर उसे सात्वना दिलाते हुए अकबरपुर इण्टर कालेज ले जाकर पेपर दिलाया इस ममस्पर्शी काम को लेकर क्षेत्र में शैलेश दीक्षित द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर एक महिलाओं के प्रति मिसाल प्रस्तुत की वही संबंधित महिला द्वारा जहां पीड़ितों का दर्द मिटाया और समय पर बेटी को परीक्षा में सम्मिलित कराया जहां मिशन शक्ति के तहत शासन स्तर से फेस-3 का कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य चर्चा का विषय बन गया। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *