मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई,पटाखे फोड़े।

 

कानपुर, नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुने जाने और अठारहवीं लोकसभा में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करने की खुशी में भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने मिठाई बांटी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करने से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, बधाइयां देकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय मे पुष्पवर्षा कर जश्न मनाया। देश की जनता का आभार,तीसरी बार मोदी सरकार।प्रमुख रूप से विधायक महेश त्रिवेदी,एमएलसी अरुण पाठक, रघुनंदन भदौरिया,अनूप अवस्थी,प्रबोध मिश्रा , सुनील नारंग,विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, रामदेव शुक्ल, अर्जुन बेरिया,वीरेंद्र दिवाकर ,अनीता त्रिपाठी, रमाकांत शर्मा, कमलजीत सिंह बग्गा,अंकुर गुप्ता , तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *