*थाना ककवन प्रकरण अपडेट-*
आज दिनांक 08-06-2024 को बलराम सिंह द्वारा अपने परिजनों के साथ कस्बा विषधन में रसूलाबाद मार्ग पर अपनी भूमि की पैमाइश कराकर मामले का तत्काल निस्तारण कराने की मांग करते हुए जाम लगा दिया गया तथा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी के मौके पर आने तक जाम न खोलने की बात कही गई। *इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ककवन मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे एवं कुछ समय पश्चात श्रीमान तहसीलदार बिल्हौर एवं नायब तहसीलदार राजस्व की टीम के साथ मौके पर आए और बलराम सिंह तथा उनके परिजनों को पुलिस एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है। यातायात से सुचारू रूप से चालू हो गया है।* राजस्व विभाग द्वारा दोनों पक्षों की जमीन की पैमाइश करके मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस बल मौके पर मौजूद है, शांति व्यवस्था संबंधी अब कोई समस्या नहीं है।
