सड़क पर महफ़िल सजाए 40 लोग दबोचे

कानपुर-सड़क पर खुलेआम शराब पी रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने बुधवार शाम कारोबार अभियान चलाकर 40 लोगों का चालान कर दिया। थाना कलेक्टर गंज, हरबंस मोहाल और बादशाही नाका क्षेत्रों में चले अभियान से सड़क पर महफिल सजाए लोगों में अफरा तफरी मच गई जिसे जहां मौका मिला उसने भागने का प्रयास किया लेकिन भारी भरकम पुलिस फोर्स ने सभी को दबोच कर सभी को थाने ले आई इसके बाद सभी का धारा 34 में चालान किया गया और थाने से हिदायत देकर छोड़ दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *