कानपुर देहात के रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधक बने सड़क किनारे संरक्षित वन क्षेत्र में लगे 18 पेड़ों को काटने की अंतिम अनुमति पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दे दी है। बुधवार को सेतु निगम के एई व वन दरोगा ने चिति पेड़ों को देखा। वन निगम पेड़ों की कटान कराएगा। इससे सेतु निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
जनवरी 2020 से 36.45 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज में अकबरपुर रोड पर 18 पेड़ बाधक बन रहे हैं। बस स्टॉप चौराहा से अकबरपुर रोड का यह क्षेत्र संरक्षित वन के अंतर्गत आता है। 18 पेड़ों की कटान की अनुमति भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से मांगी गई थी। कुछ दिन पूर्व पहली अनुमति मिली थी।
