कानपुर
कानपुर के धमकीबाज टीएसआई की जांच हुई शुरू, सोशल मीडिया पर पत्रकारों को धमकी देते वीडियो हुआ था वाइरल
कानपुर के धमकीबाज टीएसआई रानू सिंह पर कानपुर ट्रैफिक विभाग ने आखिरकार जांच बैठा ही दी गयी, एसीपी ट्रैफिक को जांच का जिम्मा सौंपा गया है ।
दरअसल विगत कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, इस वीडियो में कानपुर ट्रैफिक विभाग के चर्चित टीएसआई रानू सिंह फ़ोन कॉल पर एक पत्रकार को धमकी देते हुए सुनाई दिए, शिकायत करने के कुछ दिन बाद ट्रैफिक विभाग नींद से जागा और आज ट्रैफिक विभाग में एसीपी को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है । अब देखना यह है कि जांच निष्पक्ष तौर पर होती है या फिर विभागीय खानापूरी के जाल में फंस जाती है ।
