
सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय द्वारा आज ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को नींबू की शिकंजी का वितरण राहगीरों को किया गया। संस्था विगत बारह वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में लगी है । कार्यक्रम संयोजक व संस्था के अध्यक्ष विनय अवस्थी ने बताया कि जनता गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रही है ज्येष्ठ माह में प्यासे को पानी पिलाने से बहुत पुण्य लाभ प्राप्त होता है। समाज समस्त सम्पन्न व सक्षम वर्ग को जनहित के कार्यों में आगे बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल शर्मा, श्रीमती कविता जैन, नवीन चन्द्र जैन, संजय शुक्ला, महेंद्र सैनी, अंकित जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, गौरव तिवारी आदि शामिल रहे।
