शराब छोड़ो समाज जोड़ो अभियान चलाया जायेगा-शाकिर अली उस्मानी

कानपुर, शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में शराब छोड़ो, समाज जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में शराब बन्दी का कानून इसलिए जरूरी है कि प्रदेश की बहुसंख्यक गरीब आबादी शराब की चपेट में आ चुका है। शराब के चलते न तो वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहे हैं, और न अच्छा ही भोजन व इलाज करा पा रहे हैं।शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि शराब बन्दी का कानून बना दे तो 80 प्रतिशत अपराध और दुर्घटनायें अपने आप रुक जायेंगी और आये दिन होने वाली जहरीली शराब से मरने वालों की घटनायें बन्द हो जायेंगी।शराब बन्दी संयुक्त मोर्चा को बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुभाषिनी चतुर्वेदी, दीपक मालवीय, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्यागी, आर०पी० सिंह चौहान, महेश चन्द्र कटियार, सोने लाल गौतम, लक्ष्मी कनौजिया, रेहान अहमद, बटेश्वर कमलापुरी, रजनी सेंगर आदि लोग प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *