लखनऊ स्टेडियम में ओलंपियंस का सम्मान

टोक्यो ओलंपिक में इस बार जिस तरीके से भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है उससे कहीं ना कहीं पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है इन खिलाड़ियों का जगह जगह सम्मान भी किया जा रहा है इसी कड़ी में अब प्रदेश की योगी सरकार भी ओलंपियंस का सम्मान करने जा रही है 19 अगस्त को राजधानी लखनऊ इकाना स्टेडियम में ओलंपियंस के सम्मान का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत तमाम मंत्री शामिल हुए। ओलंपिक में भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। योगी सरकार ने पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *