कानपुर-नगर आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में फूलबाग मल्टी लेवल पार्किंग के सामने पंचक्की चौराहा से नरौना चौराहा की तरफ स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत फुटपाथ के सुंदरीकरण एवं ग्रिल लगाए जाने संबंधी कार्य अवैध दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण एवं विरोध किए जाने के कारण बाधित था अतः जनहित में संदर्भित स्थलों पर अधोहस्ताक्षरी एवं कर्नल आलोक नारायण, प्रभारी प्रवर्तन एवं आरके सिंह, अधिशासी अभियंता प्रोजेक्ट तथा प्रवर्तन दल द्वारा अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा फुटपाथ पर ग्रिल लगाने संबंधी कार्य भी प्रारंभ हुआ उक्त अभियान में दो पक्के एवं चार अस्थाई तथा लगभग छह चार पहिया वाहनों को हटाया गया l

2021-08-19
