आज 17 जुलाई
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की कल्याणपुर विधान सभा के मतदाता अभिनन्दन समारोह का आयोजन कमलेश्वरम गेस्ट हाउस में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने की।कार्यक्रम का संचालन अवधेश सोनकर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर लोक सभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने समारोह में प्रत्येक मंडल के पांच पांच कार्यकर्ताओं को पटका और माला पहना कर अभिनंदन किया।और उपस्थित सभी मतदाताओं पर पुष्प वर्षा की। समाहरोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस ने जब बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी संविधान सभा के अध्यक्ष न बन पाए और उनको चुनाव हराने का काम करने लगी तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी उनका कंधे से कंधा मिलाकर कर साथ दिया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कांग्रेस का झूठा दुष्प्रचार की भाजपा संविधान बदल देगी बहनों के खातों में 8500 रुपए हर महीने खटाखट आयेगे इसको नकारते हुए कल्याणपुर विधान सभा को 1 लाख से अधिक वोटो से भाजपा को जीताया ऐसे सभी मतदाता और कार्यकर्ता वन्दनीय है।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि भाजपा हर मतदाता का अभिनन्दन करती है जिसने वोट दिया या जिसने नहीं दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक नीलिमा कटियार अनिल दीक्षित आनंद मिश्रा जितेंद्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्माअरविंद राज त्रिपाठी जन्मेजय सिंह आशापाल आनंद त्रिवेदी अंकुर शुक्ला अंशु ठाकुर मंडल अध्यक्ष राजेश जोशी चंचल सिंग जनक सिंह गौरव देवेदी आदि लोग उपस्थित थे।