*व्यापारियो मे आक्रोश,सदस्य न बनाये जाने पर*
*चुनाव की तारीख बढ़ाने की मांग*
लाल बंगला उद्घोग व्यापार मंडल महामंत्री पद पर विजय कान्त तिवारी व आलोक साहू चुनाव लड़ रहे है। जल्द चुनाव कराने को लेकर व्यापारियो मे बेहद आकोश व्यापक है। इस बाबत व्यापारी नेता के के श्रीवास्तव ने पत्रकारो से बातचीत मे कहा कि हम अमरनाथ यात्रा पर गये थे,10 जुलाई को अमरनाथ यात्रा से वापस आकर चुनाव अघिकारी व भारत गुजराल से सदस्य बनने की बात कही थी, जिस पर भारत गुजराल ने कहा कि अब कोई भी सदस्य नही बनेगा,समय समाप्त हो गया है, लेकिन उसके बाद भी बलवीर सिह ने अपने व्यापारियो को सदस्य बनाने रहे, हम लाल बंगला उद्घोग व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे। पैनल बनकर चुनाव लड़ा जाता तो व्यापारियो मे भी जोश रहता,
अन्य व्यापारियो ने भी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लाल बंगला उद्घोग व्यापार मंडल निष्पक्ष चुनाव नही करा रहा है, लाल बंगला मे इससे पहले 1800 तक सदस्य रह चुके है, केवल अपने चहेते व्यापारियो को सदस्य बनाकर स्वम के नेता बनना चाहते है। इस बाबत महामंत्री पद पर कार चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे आलोक साहू ने अपने सम्बोधन मे कहा कि लाल बंगला मे सबसे प्रमुख समस्या जाम की है,इसके लिये चुनाव जीतने के बाद पुलिस प्रशासन से मिलकर ईरिक्शा पर बैन लगवायेगे। लाल बंगला उद्घोग व्यापार मंडल से यह मांग करते है कि चुनाव की डेथ बढाई जाये व जो व्यापारी चुनाव लड़ना चाहते है उनको सदस्य बनाया जाये। जिससे पैनल बनकर चुनाव लड़ा जा सके। चुनाव अघिकारी शिव शरन गुप्ता ने कहा कि चुनाव तय समय पर ही होगे। पुलिस प्रशासन, अग्निशमन को सूचना दे दी गई है। 14 जुलाई तक व्यापारियो को सदस्य बनाया गया है। इस बाबत विजय तिवारी ने कहा कि हमने लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराके सदस्य बनने की अपील किया था, जगह जगह पम्लेट बनवाये थे,अब व्यापारी सदस्य बनना ही नही चाहे तो हम व्यापार मंडल क्या कर सकते है।