सरदार सरबजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया
आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल नोएडा द्वारा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का चुनाव परिणाम घोषित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश के 28 जिलों के व्यापारी प्रतिनिधियों को शामिल किया गया सदस्यता दिलाई गई और आजीवन सदस्य बनाए गए जिले की इकाइयां गठन करने के लिए सक्रिय लोगों को जिला स्तर का पदाधिकारी बनाया मातृशक्ति महिला उद्यमियों को भी मंडल में प्रमुखता से शामिल किया गया है चुनाव अधिकारी मूलचंद गुप्ता को बनाया गया सभी चुनाव लड़ने वालों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने का अधिकार चुनाव अधिकारी को दे दिया चुनाव अधिकारी मूलचंद गुप्ता द्वारा
प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल में पदाधिकारी बनाया गया है जिनमें से विकास जैन को चौथी बार उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया साथ ही डॉक्टर पल्लवी शर्मा नवनीत गुप्ता मूलचंद गुप्ता निखिल अग्रवाल प्रवीण गर्ग नरेंद्र चोपड़ा अमित गोयल सचिन गोयल पदाधिकारी बनाया गया एवं कानपुर इकाई के संजय टंडन को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कानपुर इकाई का चैयरमेन बनाया गया कानपुर महानगर के वरिष्ठ व्यापारी सेवक कपिल सब्बरवाल को प्रदेश प्रभारी एवं कानपुर इकाई का नगर अध्यक्ष बनाया गया सरदार सरबजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री सरदार हरजीत सिंह रोमी को प्रदेश मंत्री श्याम गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया
अगली कमेटी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत/मनोनयन प्रक्रिया के आधार पर अगले 15 दोनों पश्चात की जाएगी