पुखरायां । केंद्रीय सूक्ष्म लघु एंव उद्यम मध्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा का शुक्रवार को कस्बे में प्रथम आगमन पर जगह जगह पर लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया , वही पर मौहर माता मन्दिर में जाकर माथा टेका और आचार्यो ने तिलक करके पूजा अर्चना कराया गया , इसके बाद नगर पालिका के वैंकट हाल में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया केंद्रीय मंत्री ने लोगो को सम्बोधित किया ।
केंद्रीय सूक्ष्म लघु एंव उद्यम मध्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कस्बे के प्रथम आगमन पर मौहर माता मन्दिर में जाकर माथा टेका वही पर आचार्य मनोज त्रिवेदी और सत्यम द्विवेदी ने तिलक किया और राज्यमंत्री ने पूजन अर्चना के साथ आरती किय , इसके बाद आरायसजीयू पीजी कॉलेज के प्रबन्धक श्री प्रकाश द्विवेदी प्रचार्य डॉ मुकेशचन्द द्विवेदी साथ मे अन्य शिक्षक और बड़े महादेवन मन्दिर के सामने कुलदीप शुक्ला और विवेक शुक्ला आदि लोगो ने फूल माला जगह जगह स्वागत किया , इसके बाद नगर पालिका के वैंकट हाल में स्वागत समारोह में पहुचे , जहां पर पालिकाध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार और पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिह सिसोदिया ने श्री गणेश जी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया , राहुल देव अग्निहोत्री सहित अन्य कार्यकर्तओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया । वही पर भोगनीपुर में कार्यकर्तओं ने स्वागत किया ,इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगो को सम्बोधित करते कहा भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में केन्द्र और प्रदेश में सरकार चंल रही सरकार दुवारा जो योजनाए चलायी जा रही हैं इनके विषय लोगो को जानकारी दी , भाजपा सरकार गरीबो किसानों के हित मे कार्य करती है जहां पर किसी के साथ भेदभाव नही करती हैं सरकार की मंशा रहती सबका साथ सबका विकास सरकार दुवारा चलायी हुई योजना का लाभ हर एक को लाभ मिलना चाहिए । इस मौके पर मलासा ब्लाक प्रमुख स्वंत्रत पासवान , दीपांशु सिसोदिया , योगेन्द्र द्विवेदी , प्रमोद त्रिपाठी , शशिकांत , अतुल पाण्डेय , डिम्पल सचान आदि लोग मौजूद रहे है ।

2021-08-20
