कानपुर

 

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई,जब दो दिन से लापता मासूम का शव परिवार के चचेरे जेठ के पशुबाड़ा में जमीन पर गढ़ा मिला है। परिजनो की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।वही पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही परिजनो ने चचेरे जेठ पर हत्या कर शव जमीन में गाड़ने का आरोप लगाया है।

 

वी ओ – सजेती थाना क्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव के रहने वाले संजय निषाद ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा शाहिल बीते दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहा था, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। परिजनो ने काफी खोजबीन करने के साथ सजेती थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। परिजनों के अनुसार संजय और ब्रजलाल के बीच लगभग तीन महीने से विवाद चल रहा था। संजय ने ब्रजलाल के ऊपर मोबाइल तोड़िए समेत पांच सौ रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से दोनो के बीच विवाद चल रहा था। हालाकि मासूम के परिजनो ने ब्रजलाल पर हत्याकर परिजनो का आरोप लगाया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की थी। सजेती पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की थी। बुधवार दोपहर मासूम का शव गांव में रहने वाले पारिवारिक जेठ ब्रजपाल के पशुबाड़े में गढ़ा हुआ मिला,वही परिजनों ने ब्रजपाल व उसके बेटे रमेश समेत परिजनो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे सर्किल फोर्स के साथ थाना प्रभारी ब्रजमोहन मौके पर पहुंचे है। उन्होंने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाई है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर सजेती थाने भेजा है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *