ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की नीलम तिवारी जिला अध्यक्ष व प्रमोद कुरील जिला मन्त्री निर्विरोध निर्वाचित

 

 

कानपुर,आज उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव विकास भवन सभागार रावतपुर में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कराया गया।चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।अध्यक्ष नीलम तिवारी, मन्त्री प्रमोद कुमार कुरील,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष शिव सिंह,कोषाध्यक्ष मनीष गौतम,प्रचारमन्त्री फूल कुमारी,संगठन मन्त्री अरविन्द कुमार त्रिपाठी,संयुक्त मंत्री प्रशांत पाठक व सांस्कृतिक मन्त्री सुमित निर्वाचित घोषित हुए।जिला विकास अधिकारी ने शपथ ग्रहण कराई,संचालन विकास अस्थाना ने किया।आभार शरद मिश्रा व सुशील चन्द्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *