अमृत महोत्सव में महापौर का पार्षद और क्षेत्रीय नागरिकों ने किया स्वागत

देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित आज़ादी का अमृत महोत्सव पर महापौर प्रमिला पांडे के निर्देश पर 75 दिन 75 वार्ड और 75 कार्य करने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में वार्ड 46 यशोदा नगर पूर्वी पार्षद दिनेश तिवारी ने महापौर प्रमिला पांडे को क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र का निरीक्षक कराया। जिसमें महापौर ने एक सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया। अस्पताल का निरीक्षण किया। पांच गए जो नगर निगम द्वारा पकड़ी गई थी उनका विद विधान से पूजन किया गया और टीका लगवाया गया। तथा इसके उपरांत क्षेत्र के मंदिर के दर्शन किए गए। वही कोरोना पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना। और कहा इस दुख की घड़ी में महापौर और पार्षद आपके साथ है। मुख्य रूप से उपस्थित महापौर प्रमिला पांडे पार्षद दिनेश तिवारी जोन के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *