श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ भव्य महारुद्राभिषेक

नमामिशमीशान निर्वाण रूपम। विभुम व्यापकम ब्रह्मा वेदस्वरूपम।।

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ भव्य महारुद्राभिषेक

श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का वातावरण शिव महारुद्राभिषेक के दौरान हुआ शिवमय, भक्तों ने लगाए हर हर महादेव के नारे

श्री पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित शिव महारुद्राभिषेक के अवसर पर पूजन के पश्चात भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 

भगवान आशुतोष श्री पीपलेश्वर की असीम अनुकंपा से आज दिनांक 20 अगस्त श्रावण मास 2021 दिन शुक्रवार को शुक्लागंज स्थित मिश्रा कॉलोनी में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए भगवान रुद्र का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ भगवान भोले शंकर के अखंड भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस महा रुद्राभिषेक मे भोलेनाथ के स्वरूप को श्रंगार एवं सजावट के द्वारा भोले बाबा के रूप में साक्षात दर्शन कराए गए। पारंगत आचार्यों ने विभिन्न शिव भक्तों के साथ शिव भजनों का गुणगान करके भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। भक्तो ने 5 किलो गुलाब, 21 किलो गेंदा, 11 बेला, 51 कमल, भांग, धतूरा, बेल पत्र, शमी पत्र, धतूरा एवं इत्र चढ़ाकर भोलेनाथ से भक्तों पर विशेष अनुकंपा की प्रार्थना की। भक्तों ने रुद्राभिषेक में शिव महिमा, शिव तांडव, शिव पंचाक्षर स्त्रोत, शिव स्तुति एवं शिव भजनों के साथ वातावरण को शिवमय बना दिया। रुद्राभिषेक में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने रुद्राभिषेक के पश्चात शिव जी की आरती गाई एवं लखनऊ से आई एल पी एस कॉलेज की अंग्रेजी की शिक्षिका रमा शर्मा एवं सोम शर्मा ने शिव जी के रूद्र स्वरूप का पूजन करके सभी के लिए मंगल कामना की प्रार्थना की। इस अवसर पर पीपलेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक प्रशांत शर्मा, उमा शर्मा, प्रिया शर्मा, सौरभ शर्मा, स्वरांश शर्मा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी,आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन , वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन, संतू श्रीवास्तव, इलाहाबाद बैंक के आर एन खन्ना, गंगा घाट थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह, सुनील मिश्रा, शिवम खन्ना आशीष यादव, मनोज पांडे, दीपक जेटली, संध्या श्रीवास्तव, मृदुलेश शर्मा, छाया सारस्वत अलका जेटली, रमा शर्मा, सोम शर्मा, विट्ठल मोहन, पुष्पा मोहन, अशोक मोहन , कपिल मोहन, सचिन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

ऊं त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । उर्वारुकमिव वंदना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *