कानपुर
साइबर फ्रॉड करने वाले चार गिरफ्तार
देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले जामताड़ा झारखंड के रहने वाले गिरोह के चार सदस्यो को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि कुछ समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रीन गैस व इंद्रप्रस्थ गैस कनेक्शन धारक एवं इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन धारकों से साइबर ठगी की घटनाएं हो रही थी इसी संबंध में 30 जुलाई को कानपुर के काकादेव निवासी रविंद्र सिंह ने एक मुकदमा क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके साथ 48332 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई है पुलिस ने इस प्रकरण का मुकदमा पंजीकृत करते हुए 5 अगस्त 2024 को चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधी भरत कुमार, सनोज मंडल, दीपक मंडल,कृष्ण कुमार मंडल को जाजमऊ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से पुलिस ने करीब 12 मोबाइल फोन , फर्जी आईडी के प्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड बरामद किए हैं
इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से देवघर एवं जामताड़ा झारखंड के रहने वाले हैं और यह बड़ी सटीक तरीके से साइबर अपराध करते थे
डीसीपी ने बताया कि यह सभी लोग देश स्तर पर विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले आम लोग जिन लोगों ने ग्रीन गैस ,इंद्रप्रस्थ गैस एवं इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन ले रखे हैं उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से विशेष रूप से बनाई गई एपीके फाइल को भेजकर उनसे संबंधित महत्वपूर्ण डाटा प्राप्त करके उनके बैंक खातों से ऑनलाइन बैंकिंग तथा पेमेंट वॉलेट एप के माध्यम से उनके सारे रुपए धोखाधड़ी करके निकाल लिया करते
