कानपुर

 

उपमुख्य सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

 

चिकित्सा अधिकारी डा. U b सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ डा.राजेश्वर भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कई कर्मचारी उपस्थित थे।

 

सर्वप्रथम उन्होंने सभी ओपीडी, दवा वितरण और इमरजेंसी में रखे रजिस्टर की जांच की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिलाओं से बात की और प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। महिलाओं द्वारा दिए उत्तर से वह संतुष्ट नही थे, जच्चा को मिलने वाली सुविधाओं पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *