कानपुर
साढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त को चुनौती देने का काम कर रहे है। जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।ऐसा ही एक मामला साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में देखने को मिला,,,जहां बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया।मामले की जानकारी होने के दौरान पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,,,जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वी ओ – साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के रहने वाले कृपाल सिंह व राजेश सिंह ने बुधवार सुबह साढ़ थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सभी घर के बाहर बने बरामदे में लेटे थे। तभी देर रात छत के रस्ते से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने कमरे के गेट का ताला तोड़कर बक्शे में रखे पैतीस हजार रुपए नगद समेत एक सोने की चैन, झाला, मांग बेदी, अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़िया चोरी कर ले गए है। घटना को अंजाम देने के दौरान चोर छत के रास्ते से राजेश के घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे 23 हजार रुपए की नगदी समेत अंगूठी, मंगलसूत्र, कान के झाला, दो जोड़ी तोड़िया, बिछिया, हाफ पेटी, बच्चो की हाय चोरी कर ले गए है। सुबह जब परिजन जागे,तब उन्हे चोरी की घटना की जानकारी हुई। वही पीड़ित ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।मामले में साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि देर रात वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह रायपुर गांव किनारे भी गए थे।इस दौरान उन्होंने गांव के अंदर दो राउंड भी लगाए थे। लेकिन उन्हे यहां पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नही दिखा था और न ही कोई आता जाता मिला था। जिसके चलते घटना में गांव के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
