बिधनू सीएचसी में डिप्टी सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
धूल – मिट्टी व जाले लगे मिले कक्ष
लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं ने लगाया रूपये लेने का आरोप
80 प्रतिशत स्टॉफ मिला नदारद
बिधनू- बिधनू सीएचसी की ओपीडी चालू होने के कुछ देर बाद ही औचक निरिक्षण को पहुंचे डिप्टी सीएमओ यू. वी सिंह को देख स्टॉफ में हड़कंप मच गया पैरामेडिकल स्टॉफ समेत अस्सी प्रतिशत स्टॉफ नदारद था वहीं मौके पर महिला सर्जन डॉ.मिनी अवस्थी ही डॉक्टरों में मौजूद रही। डिप्टी सीएमओ के तकरीबन 45 मिनट के निरीक्षण में न तो दंत चिकित्सक आ पाए और न ही दिन ड्यूटी में तैनात दो वार्ड बॉय वहीं रात्रि ड्यूटी के वार्ड बॉय के मुँह से शराब की महक लगते ही उच्चाधिकारी का पारा हाई हो गया।
लेबर रूम में नही मिली चादर स्टॉफ पर लगाया रूपये लेने का आरोप
डिप्टी सीएमओ डॉ यू.वी सिंह व उनके टीम के सहयोगी डॉ राजेश्वर द्वारा सबसे पहले उपस्थित रजिस्ट्री चेक किया तो उसमें पैरामेडिकल स्टॉफ समेत 30 लोग अनुपस्थित थे लेबररूम के निरीक्षण के दौरान शौचालय की गंदगी स्टाफ सिस्टर को लगाई फटकार फिर भर्ती साधना पत्नी अंकित व रजनी देवी पत्नी रोशन निवासी मर्दनपुर ने बताया की उनका प्रसव यही हुआ है और उन्हें न तो रात में चादर मिली ऊपर से डिलवरी होने के बाद उनसे एक हजार रूपये स्टॉफ द्वारा व सौ रूपये सफाई कर्मी ने लिए है डिप्टी सीएमओ के सामने शिकायत सुनकर स्टॉफ नर्स व सफाईकर्मियों के चेहरे उतर गए वहीं डिप्टी सीएमओ द्वारा दोनों प्रसूताओं को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों के जाने के बाद साधना के भाई विष्णु से स्टाफ सिस्टर ने कागज पर लिखवाया कि मैंने ना मेरी बहन ने कोई पैसा स्टाफ सिस्ट्रॉन को नहीं दिया
वार्ड बॉय बोला साहब रात को पी थी सुबह नही
ओपीडी के निरिक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ द्वारा इमरजेंसी से लेकर सभी डॉक्टर रुम्स का बारीकी से निरिक्षण किया गया जिसमें उन्हें दिन ड्यूटी में तैनात वार्ड बॉय अनिल व धर्मेंद्र दोनों गायब मिले ज़ब रात्रि ड्यूटी करने वाले वार्ड बॉय अरविंद को उन्होंने पास बुलाया तो उसके मुँह से शराब की बदबू आता देख डिप्टी सीएमओ का पारा हाई हो गया और वार्ड बॉय अरविंद को जमकर फटकार लगाते हुए ज़ब मेडिकल कराने के साथ ही कार्यवाही की बात कही गयी तो अरविन्द ने बताया साहब रात में शराब पी थी सुबह नही पी है डिप्टी सीएमओ द्वारा अस्पताल की दीवालों में लगे जाले व धूल को दिखाते हुए वार्ड बॉय को सख्त हिदायत देते हुए सफाई के निर्देश दिए गए है।
बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष व लैब में मिला मकड़ी का जाला व धूल
निरिक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ द्वारा ओपीडी के सभी कक्ष में जाकर बारीकी से निरिक्षण किया गया तो टी.वी रूम का कमरा बंद मिला वहीं दरवाज़े के ऊपर जाला लगा था वहीं उसके बगल में बने बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में भी गंदगी व जाले लगे थे जिसको देखकर डिप्टी सीएमओ ने नराजगी जताते हुए बच्चों में इंफेक्शन फैलने की चिंता व्यक्त की वहीं ड्रेसिंग कक्ष में ट्रेनी स्टूडेंट की बढ़ी हुई दाढ़ी देखकर उसे मेडिकल लाईन से जुड़े कुछ दिशा -निर्देश दिए गए।
मसाला खाएं मिले बच्चू लाल का कटा 500 का जुर्माना
निरिक्षण के दौरान ज़ब डिप्टी सीएमओ द्वारा ब्लड लैब का निरिक्षण किया गया तो कर्मचारी बच्चू लाल मसाला खाये हुए नजर आये वहीं लैब की छत पर मकड़ी का जाला लगा था ये देखकर डिप्टी सीएमओ ने लैबकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए बच्चू लाल के ऊपर मसाला खाने पर पांच सौ रूपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए है।
वार्ड बॉय से पहले पहुंचती महिला सर्जन
निरिक्षण के दौरान जहां सीएचसी से कुछ ही किलोमीटर दूर रहने वाले वार्ड बॉय अनिल व धर्मेंद्र गायब मिले वहीं महिला सर्जन डॉ. मिनी अवस्थी समय पर परिसर में मौजूद रही इसके साथ ही आरबीएसके की दो टीम व उनका वाहन परिसर से नदारद था वहीं चिकित्साअधीक्षक जिले में मीटिंग होने के चलते सीएचसी में अनुपस्थित रहे।
उसके बाद मलेरिया कच्छ पहुंचे जहां लटका मिला ताला वही बगल में वैक्सीन वितरण कक्ष में बैठे योगेंद्र कुमार स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष से वैक्सीन कच्छ में ताला लगने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया 10:00 बजे की ड्यूटी है शायद योगेंद्र साहू जाम में फंस गए होंगे योगेंद्र साहू ने फोन मे बताया आधा एक घंटा तो लेट होता ही रहता है!
