एंकर – जनपद कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है,,,जहां बेखौफ चोर पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद एक घटना को लगातार अंजाम दे रहे है।ऐसा ही एक मामला साढ़ थाना कस्बा क्षेत्र के देखने को मिला,,जहां थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

वी ओ – साढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव के रहने वाले अनूप पाल ने बताया की उनकी साढ़ कस्बा में थाने के पास किराने की दुकान स्थित है। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। तो देखा कि देर रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने गोलक में रखे एक लाख रुपए की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए है। इसके साथ पड़ोस में स्थित साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव निवासी जीतू की बिल्डिग मैटेरियल की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर मंदिर में रखे दो हजार रुपए की नगदी समेत दुकान में रखा कुछ सामान उठा ले गए है। दुकानदारों ने साढ़ थाने पहुंचकर दुकान में चोरी होने की पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *