रोटरी क्लब कानपुर द्वारा उषा पॉपुलर शिक्षा संस्थान,बौसर, नरवल तहसील मे वृक्षारोपण, एक फोटो कॉपी की मशीन और फोटोकॉपी पेपर दिए | रोटरी क्लब सदस्यो ने स्कूल प्रागंण मे विभिन्न प्रजातियो के 21 पौधे लगाए | अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है क्लब ट्रेनर सुशील चक ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को गांव के बच्चों के विकास के लिए भी कार्य करना चाहिए कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजीव पांडे ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य को तेरह किलोमीटर दूर रामा देवी से विद्यार्थियों के लिए फोटोकॉपी कराने जाना पढता था जिसमें काफी समय लग जाता था और पेपर लीक होने का भी डर रहता था फोटोकॉपी मशीन आने से अब आराम हो जाएगा सभी बच्चे फोटो कॉपी मशीन पाकर बहुत खुश हुए कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर रजत त्रिवेदी ने फोटो कॉपी मशीन इंस्टॉल करके प्रिंट आउट निकाल कर दिखाया और कंप्यूटर संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं निशुल्क प्रदान करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी अध्यापक गण और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *