सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर अबकी बार विपक्षी दलों का खाता जनता बंद

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को हमीरपुर  के पुलिस लाइन ग्राउंड में 2022 मिशन के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर अबकी बार विपक्षी दलों का खाता जनता बंद कर देगी। अखिलेश यादव और मायावती के बारे में कहा कि इनकी सरकार में घोर कलियुग था। जहां कुछ का साथ और कुछ का विकास हुआ। ठेकेदार और सरकार में शामिल लोगों की मिलीभगत के कारण विकास कार्य कागज पर होते थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार में सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर धरातल पर कार्य हो रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से आए। उनके आने से पहले मूसलाधार बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया। जनसभा में कहा कि बुंदेलखंड समेत समूचे सूबे की जनता का भरोसा योगी और मोदी पर है और इसी भरोसे के बलबूते 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा साठ प्रतिशत सीटें जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *