*संभागीय परिवहन अधिकारी ने दिया बड़ा बयान*
*राजस्व वसूली में कानपुर संभाग पूरे प्रदेश में प्रथम*
*मासिक लक्ष्य ओर कदम बढ़ाते हुए 91.46% राजस्व की प्राप्ति*
जब कि राज्य स्तरीय औसत उपलब्धि 84.07% है संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह ने बताया। कि कानपुर संभाग राजस्व वसूली में प्रथम स्थान पर रहा।
कानपुर संभाग ने शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 91.46 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति की है। राजस्व वसूली में कानपुर संभाग का फर्रुखाबाद पूरे प्रदेश में नंबर एक रहा।
गत वर्ष की तुलना में क्रमिक राजस्व प्राप्ति में कानपुर ने 30.26 प्रतिशत वृद्धि की है।
इसी तरह औरैया ने 20.07, कन्नौज ने 15.31, फर्रुखाबाद ने 10.90 प्रतिशत की वृद्धि की है।
संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह ने इस सफलता का श्रेय समस्त एआरटीओ व विभागीय अधिकारियों को दिया है। गत वर्ष की तुलना में कानपुर संभाग ने मासिक राजस्व वसूली में 26.62 प्रतिशत की वृद्धि की है।
संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा, हम निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। ताकि प्रदेश में हमारा कानपुर संभाग आदर्श संभाग बन सके।
