पुर
कानपुर में एससी एसटी लोगों के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया और जुलूस निकालकर वर्गीकर्ण का विरोध प्रदर्शन किया गया
एंकर- खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहां पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण करने का कानून सम्मिलित करने के लिए एक आदेश किया था उसी को लेकर आज एससी-एसटी समाज के लोगों के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया जो पूरे देश और प्रदेश में देखने को मिल रहा है वही बात करें कानपुर की तो कानपुर में भी बहुजन समाज के लोगों के द्वारा हाथ में तख्ती लेकर भारत बंद का ऐलान करते हुए एससी एसटी समाज को वर्गीकरण और आपस में बांटने की बात कहते हुए कानपुर के कंपनीबाग अंबेडकर प्रतिमा से होकर कानपुर जिला अधिकारी कार्यालय पैदल मार्च करते हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे वही मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शन कारियो ने बताया कि यह हमारा प्रदर्शन नहीं है जो एससी एसटी समाज में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश पारित किया है उसी का विरोध कर रहे हैं और सरकार जो तानाशाही कर रही है उसको हम जगाने का काम कर रहे हैं अगर यह लोग हमारी मांगे नहीं मानेंगे तो हम लोग और भी आंदोलन आगे तक ले जाएंगे इसीलिए आज 21 अगस्त को हम लोगों ने पूरे भारत बंद करने का ऐलान किया है जिससे तानाशाही सरकार हमारी बात को सुन सके और हमारे साथ हो रहे अन्याय को समझे जिससे हमारा समाज इधर-उधर भटक रहा है वह एक साथ होकर अपने संविधान को बचाने का काम करेगा क्योंकि संविधान ही हमारा सब कुछ है
