पुखरायां । भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम दिपाली भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहां पर एसडीएम ने शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी ।
भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम दिपाली भार्गव की अध्यक्षता में हुआ , जहां पर एसडीएम ने शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी।जहां पर शिकायतकर्ताओ ने शिकायत करते हुए बताया कि माचा गांव की निवासिनी कमला देवी पत्नी भगवान दास ने बताया कि बरसात होने के कारण मकान गिर गया है जिसको गिरे एक महीना हो गया जिसकी सूचना प्रधान को दी गई थी लेकिन प्रधान पुत्र ने प्रधानमंत्री आवास की सूची से नाम कटवा दिया जबकि दूसरे के मकान में रहकर जीवन यापन कर रही है। आहरियामऊ गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वर्द्धवस्था पेंशन इलाहाबाद बैंक में आती है किसी कारण पेंशन जनवरी 2021 से नही आ रही है पेंशन बहल कराने की कृपा करें । कच्छगाव गांव निवासी भवन सिह ने बताया कि गांव में महेश शर्मा के दरवाजे हेण्डपम्प लगा हुआ है जबकि मोटर डाल रखी स्वयं इस्तेमाल करते हैं लोगो को पानी भरने में परेशानी होती है मोटर हटवाने की कृपा करें। सुजगवा गांव की निवासिनी आशा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि घर मे शौचालय के लिये फार्म भरा था लेकिन अभी तक शौचालय नही मिला है जबकि शौचक्रिया के लिये खेतो में जाना पड़ता हैं शौचालय बनवाने की कृपा करें ।वही पर पुरैनी गांव के रामसेवक ने बताया कि गांव में बुजुर्गों की जमीन पड़ी हुई थी जहां पर एक मन्दिर का निर्माण कराया था शेष जमीन पर गांव के अरविंद , सिद्धार्थ ,विश्वास ,मन्नी लाल आदि लोग दीवाल बनाकर जबरन कब्जा कर रहे थे कब्जा हटवाने की कृपा करें ।इस मौके पर तहसीलदार अनिता शेखर , सीओ प्रभातकुमार ,अमरौधा वीडियो भगवान दास आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-08-21
