कानपुर
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में एक बार फिर से फर्राटा भर रहे वाहन का कहर देखने को मिला,,,जहां सम्भुआ पुल के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने भीषण भिडंत हो गई।वही हादसे के दौरान रोडवेज बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मचना शुरू हो गई।वही हादसे में बस चालक समेत चार सवारियां घायल हो गई। वही भीषण भिड़ंत के दौरान ट्रक चालक केबिन में फंसकर लगभग आधा घंटे तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस और पीएनसी की टीम ने जेसीबी की मदद से केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है।
वी ओ -कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह महोबा डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया की वह अपने साथी चालक महोबा सदर के रहने वाले मो. नफीस के साथ शनिवार देर शाम कानपुर से बस में लगभग 72 सवारियां लेकर महोबा जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर बिधनू थाना क्षेत्र स्थित शम्भूहा ओवरब्रिज के पास पहुंचे,,, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज चालक समेत चार सवारियां घायल हो गई। जहां घटना के दौरान रोडवेज बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मचना शुरू हो गई। वही यात्री रोडवेज बस से उतरकर अपने अपने गंतव्य को रवाना होना शुरू हो गए। वही सड़क हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर लगभग आधा घंटे तक तड़पता रहा। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते बिधनू पुलिस और पीएनसी की टीम ने जेसेबी की मदद से केबिन में फंसे ट्रक चालक भरुआ सुमेरपुर के रहने वाले जुग्गीलाल को निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया।जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ियों को पीएनसी की मदद से हटवाया जा रहा है।
