रूचि गेस्ट हाउस बर्रा बाईपास बर्रा 2 मे सम्मान समारोह

कानपुर। रूचि गेस्ट हाउस बर्रा बाईपास बर्रा 2 मे सम्मान समारोह का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री रजत आदित्य दीक्षित जी क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के संयोजक अरुण दुबे और सचिव आशुतोष सत्यम झा ने सभी खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्होंने निकट भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर वैभव गौड़, मनोज कुमार शर्मा, शालिनी ने खिलाड़ियों की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी।काता और फ्रीस्टाइल वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में पदकों की सूची इस प्रकार है।

स्वर्ण पदक लक्ष्मी पाल, सृष्टि पाल, अथर्व वीर, तनिष्क वर्मा ,आनंद कुमार, आशुतोष गुप्ता, विशाल कुशवाहा, सुहानी निगम, काव्या अग्रवाल, शैल शर्मा, पलक दिवाकर, शालिनी, पुनीत शर्मा, सृजित निगम, सुमित निगम, आर्यन मिश्रा,रजत पदक वर्षा कुशवाहा ,आयुष कमल, मनस्वी गौड़, विवेक दिवाकर को मिला।

इस विजेता टीम की सफलता को देखते हुए आनंद कुमार को उत्तर प्रदेश का कोच नियुक्त किया इसके लिए श्री रजत आदित्य जी जिन्हें बहुत-बहुत बधाई दी यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *