कानपुर ब्रेकिंग
सीएम योगी के कार्यक्रम के पहले सपा नेत्री रचना सिंह को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट। सपा नेत्री रचना सिंह ने ट्विट कर सीएम योगी को जीआइसी ग्राउंड में ज्ञापन देने का किया था ऐलान। बिल्हौर एसडीएम और एआरओ की बर्खास्तगी को लेकर ज्ञापन देने का किया था ट्वीट। रचना सिंह बीते कई दिनों से बिल्हौर ब्लॉक के अरौल कोटेदार रामबेटी के फर्जी दस्तावेज लगवाकर कोटा निरस्त करने के आरोप में एसडीएम और एआरओ की बर्खास्तगी की कर रही हैं मांग। रचना सिंह को पुलिस ने उनके अरौल स्थित आवास से किया हाउस अरेस्ट।
